फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 24 हजार किसानों की पीएम सम्मान निधि पर संकट, एसडीएम की अपील- 10 दिन में कराएं फार्मर रजिस्ट्री

Tue, 17 Feb 2026 04:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में 24,250 किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। एसडीएम ने 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि पंजीकरण न होने पर पीएम सम्मान निधि का पैसा रुक सकता है।
विज्ञापन
घाटमपुर तहसील में फार्मर रजिस्ट्री के लिए अभियान तेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर तहसील क्षेत्र में अभी भी बड़ी संख्या में किसानों ने फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। समय रहते न कराने पर शासन से मिलने वाली पीएम सम्मान निधि व अन्य लाभों से वंचित हो सकते हैं। मंगलवार को एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने जहां बैठक कर अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, किसानों से दस दिन के अंदर कराने की अपील की है।

विज्ञापन

मालूम हो कि मौजूदा समय किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री हो रही है। तहसील क्षेत्र के कुल 64199 किसानों की रजिस्ट्री होनी है। जिसमें किसान को अपना आधार नंबर, उससे जुड़ा मोबाइल नंबर व खतौनी देना होता है। इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण हो जाता है। इसके लिए किसानों के सामने कराने के लिए तीन विकल्प हैं। पहला खुद करना, दूसरा जन सेवा केंद्र और तीसरा पंचायत सहायक या किसान सहायक हैं।

विज्ञापन




फॉर्मर रजिस्ट्री कराने की अपील

मौजूदा समय तक 39,949 किसानों ने ही रजिस्ट्री कराई है। अभी भी 24,250 किसानों की होनी बाकी है। इसी के चलते एसडीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर शेष किसानों की अधिक से अधिक रजिस्ट्री कराए जाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि यह शासन के निर्देशों के तहत कराई जा रही है। जो किसान अगले दस दिनों में नहीं कराते हैं, तो शासन की पीएम किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने किसानों से दस दिन के अंदर फॉर्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें