फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चमनगंज, कर्नलगंज सहित विभिन्न मोहल्लों में 22 अवैध निर्माण सील, 10 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

Thu, 14 Nov 2024 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केडीए ने चमनगंज, कर्नलगंज सहित विभिन्न मोहल्लों में 22 अवैध निर्माण सील किए। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में 10 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
केडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केडीए ने गुरुवार को कर्नलगंज, बजरिया सहित सहित विभिन्न क्षेत्रों में 22 अवैध निर्माण सील किए। सीसामऊ क्षेत्र में 10 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई के दायरे में चार अवैध निर्माण और 10 बेसमेंट आए हैं। सभी में कपड़ा, बिस्कुट, गद्दा, चप्पलें आदि बनाने के कारखाने चल रहे थे। सील परिसरों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने पूरे शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण जोन - 1 के विशेष कार्याधिकारी (प्रवर्तन) सत शुक्ला के नेतृत्व में कंघी मोहाल में मोहम्मद नईम, कर्नलगंज में मोहम्मद नफीस, बेकनगंज में मोहम्मद माइले आलम, कर्नलगंज बड़ा मैदान के पास मोहम्मद जावेद की ओर से कराए जा रहे अवैध निर्माण सील किए। इसी तरह चमनगंज स्थित हसरत मोहानी कंपाउंड में मोहम्मद नजमी के छह मंजिला अपार्टमेंट का बेसमेंट, इसी कंपाउंड में अनवर खान के छह मंजिला अपार्टमेंट के बेसमेंट पर कार्रवाई की गई।

वहीं, अशरफ खान के छह मंजिला अपार्टमेंट के बेसमेंट, हबीबुर्रहमान खान के पांच मंजिला अपार्टमेंट के बेसमेंट, सराय कंपाउंड भन्नापुरवा में मोहम्मद अवकार के पांच मंजिला अपार्टमेंट का बेसमेंट, कर्नलगंज में मोहम्मद सरफराज के सात मंजिला भवन के बेसमेंट को सील किया। इसके अलावा नाला रोड पर परवेज के पांच मंजिला अपार्टमेंट के बेसमेंट, आरिफ के पांच मंजिला अपार्टमेंट के बेसमेंट, नाला रोड पर ही अदनान अंसारी के छह मंजिला अपार्टमेंट के बेसमेंट और मोहम्मद आगम के छह मंजिला अपार्टमेंट के बेसमेंट में चल रहे कारखाने बंद कराकर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

निर्माणाधीन अपार्टमेंट सहित चार निर्माण सील
केडीए जोन-4 के विशेष कार्याधिकारी बृजेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में किदवई नगर ओ-ब्लाक सब्जी मंडी में अवैध रूप से बन रहे अपार्टमेंट, किदवई नगर के-ब्लाक और श्यामनगर में भवन के साथ रमईपुर चौराहे के पास बन रहीं 20 से ज्यादा दुकानें सील कीं।

 
विज्ञापन

पनकी में चार अवैध निर्माण सील
केडीए जोन-2 के प्रवर्तन दस्ते ने ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में पनकी एफ ब्लाक में अभिषेक यादव और ई-ब्लाक में विनय वर्मा की के अवैध निर्माण सील किए। सील तोड़ने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। अगले चरण में नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण न रोकने वाले भवन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें