फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इटावा में तैनात दीवान के घर से 20 लाख की चोरी, ड्यूटी से लौटने पर टूटे मिले ताले, संदिग्ध CCTV में कैद

Sun, 25 May 2025 12:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्ध युवक दिखे हैं। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गोविंदनगर में बेखौफ चोर ने दिनदहाड़े इटावा में तैनात दीवान के घर का ताला तोड़ नकदी व जेवर समेत 20 लाख का माल चोरी कर लिया। घटना के दिन दीवान इटावा में ड्यूटी पर था जबकि पत्नी बच्चों को लेकर गर्मियों की छुट्टियां मनाने गांव में गई थीं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोर की तलाश कर रही है। मूलरूप से औरैया के गुरुखंदा निवासी रघुराज सिंह गोविंदनगर स्थित कैनाल कालोनी की पहली मंजिल पर रहते हैं।

विज्ञापन

इस कॉलोनी में अधिकतर पुलिसकर्मियों के परिवार रहते हैं। किदवईनगर थाने में तैनात रहे दीवान का छह माह पहले इटावा स्थित यूपीपीसीएल हाइडल में तबादला हो गया है। वह कानपुर से रोजाना इटावा ड्यूटी जाकर शाम को घर लौट आते हैं। रघुराज के अनुसार बीते दिनों पत्नी अंजलि बच्चों को लेकर औरैया गई है। इन दिनों वह घर पर अकेले थे। गुरुवार सुबह आठ बजे घर में ताला लगाकर वह ड्यूटी चले गए।

विज्ञापन

खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी
शाम को लौटे, तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा था और वह खुला पड़ा था। अंदर कमरों का सामान अस्त व्यस्त था और अलमारियों के लॉकर भी टूटे मिले। अलमारियों में रखे साढ़े दस हजार रुपये नकद और करीब 26 तोला सोना और 850 ग्राम चांदी गायब थी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्ध युवक दिखे हैं। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें