फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: आठ जून तक नौतपा…नौ दिन आंखें तरेरेंगे सूर्य देव, इस अवधि में पड़ेगी सबसे अधिक गर्मी

Sun, 25 May 2025 12:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: नौतपा की अवधि में सूर्य, पृथ्वी के सबसे करीब होता है। उसकी किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं। इसलिए इस अवधि में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। नौ दिन की इस अवधि में धरती सूर्य की ऊष्मा को अवशोषित कर बारिश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करती है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होकर आठ जून को समाप्त होगा। इन 15 दिन की अवधि में शुरू के नौ दिन सबसे अधिक गर्मी रहेगी। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर नौतपा की शुरुआत होती है, जब वह मृगशिरा नक्षत्र में आते हैं तो यह समाप्त होता है।

विज्ञापन

ज्योतिष सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र को सूर्य का शत्रु माना जाता है। सूर्य और शुक्र के एक साथ आने से गर्मी ज्यादा होती है। नौतपा की अवधि में सूर्य, पृथ्वी के सबसे करीब होता है।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
इस अवधि में पड़ती है सबसे अधिक गर्मी
उसकी किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं। इसलिए इस अवधि में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। नौ दिन की इस अवधि में धरती सूर्य की ऊष्मा को अवशोषित कर बारिश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करती है। इसके बाद मानसून की अवधि शुरू होती है।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
नौतपा को माना जाता है मानसून का गर्भ काल
यदि रोहिणी नक्षत्र में बारिश हो जाती है, तो आने वाले दिनों में वर्षा बहुत कम होती है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य की गर्मी और रोहिणी नक्षत्र के जल तत्व के कारण मानसून आता है। इसी लिए नौतपा को मानसून का गर्भकाल माना जाता है।
विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
ग्रहों के राजा सूर्य की करें उपासना
ज्योतिषाचार्य पं. पीएन द्विवेदी ने बताया कि पंचांग के मुताबिक 25 मई को ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वह इस दिन सुबह 03:27 बजे गोचर करेंगे। नौतपा की अवधि भगवान सूर्य की पूजा के लिए शुभ मानी जाती है। भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और उनके मंत्रों का जप करें। इसके प्रभाव से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें