फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पार्क से हटाए 18 कब्जे, हंगामा कर रहे सपा नेता को घसीटकर थाने ले गई पुलिस

Wed, 22 Jul 2026 12:13 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा पार्षद से हुई गाली गलौज और नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जूही सफेद कॉलोनी स्थित एक पार्क में वर्षों से हुए 18 कब्जों को नगर निगम ने मंगलवार को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने मामला कोर्ट में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए विरोध किया। मौके पर पहुंचे सपा नेता ने विरोध करते हुए हंगामा किया जिस पर भाजपा पार्षद से गाली गलौज और नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस सपा नेता को घसीटकर थाने ले गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन


नगर निगम उद्यान विभाग के प्रभारी दिवाकर भास्कर ने बताया कि जूही सफेद कॉलोनी के ब्लॉक 43 और 48 के बीच स्थित पार्क में करीब 12 वर्षों से अतिक्रमण था। नगर निगम की ओर से कई बार कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिए गए थे। 10 जुलाई को अंतिम नोटिस जारी करने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद मंगलवार को अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव, जोन तीन के जोनल अधिकारी रवींद्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से पार्क में बने 18 पक्के निर्माणों को ध्वस्त कराया। नगर निगम अब पार्क का सुंदरीकरण कराएगा।
 

विज्ञापन

भाजपा पार्षद से हुई गाली गलौज और नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मामला कोर्ट में लंबित होने के बावजूद नगर निगम ने कार्रवाई कर दी। इसी दौरान क्षेत्रीय सपा नेता सुधांशु मिश्र मौके पर पहुंचे और नगर निगम व पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर क्षेत्रीय भाजपा पार्षद हरी स्वरूप तिवारी उर्फ निक्कू भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों में तीखी बहस और नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस सपा नेता सुधांशु मिश्र को घसीटते हुए किदवईनगर थाने ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें