फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कई से 18.70 लाख ठगे, फर्जी नियुक्ति पत्र दिए, एफआईआर दर्ज

Fri, 24 Apr 2026 10:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी और टेंडर दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने कई लोगों से करीब 18.70 लाख रुपये ठग लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र भी पकड़ा दिया। बिहार के मधुबनी निवासी मनोज कुमार कर्ण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह जवाहर नगर में रहते हैं। पनकी के शताब्दीनगर में रहने वाले राकेश कर्ण ने खुद को एनसीआर रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर बताया। उसने अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर चपरासी की नौकरी का झांसा दिया। इसके लिए राकेश ने मनोज से कई किस्तों में सात लाख रुपये वसूले। बाद में उसे एक फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।
विज्ञापन


इसी तरह, राकेश ने मनोज के परिचित वर्षा शर्मा से भी सात लाख रुपये ठगे और फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। अभिषेक सिंह से 1.65 लाख रुपये, अमित कर्ण से 1.75 लाख रुपये, अभिषेक राजपूत से 50 हजार रुपये और एक अन्य से 80 हजार रुपये वसूले गए। आरोपी ने कुल करीब 18.70 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन हड़प लिए। काफी समय बाद भी नौकरी या रुपये वापस न मिलने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने धमकाया और मोबाइल बंद कर लिया। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें