फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट पैथोलॉजी में शुरू होंगी 15 नई जांचें, ई-ऑफिस से मिलेगी रिपोर्ट, 20 लाख आवंटित…मिलेंगी ये सुविधाएं

Sun, 28 Sep 2025 11:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हैलट अस्पताल की 24 घंटे चलने वाली पैथोलॉजी में जल्द ही 15 नई जांचें शुरू होंगी, जिसके लिए 20 लाख का फंड आवंटित किया गया है। इसके साथ ही, ई-ऑफिस प्रणाली शुरू होने के बाद जांच रिपोर्ट रोगियों को उनके ई-मेल या फोन पर भी भेजी जा सकेगी।
विज्ञापन
हैलट हॉस्पिट कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हैलट की 24 घंटे चलने वाली पैथोलॉजी में 15 जांचें और बढ़ाई जाएंगी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि पैथोलॉजी मेटरनिटी ब्लॉक में शिफ्ट होने के बाद काफी जगह मिल गई है। इससे अन्य मशीनों को लगाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पैथोलॉजी में जांच के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों की खरीद के लिए 20 लाख रुपये आवंटित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

डॉ. काला ने बताया कि रोगी कल्याण समिति की पहली बैठक हो गई है। समिति ने 20 लाख रुपये फंड के संबंध में मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि पीएसए, सीरम फेरेटिन, पीटीवीटी, हार्मोनल असेस समेत 15 नई जांचें होने लगेंगी। अभी तक ये जांचें पैथोलॉजी में नहीं हो रही थीं। साथ ही ई-ऑफिस एक-दो महीने में शुरू करने की तैयारी है। इससे रोगी की पैथोलॉजिकल जांच रिपोर्ट ई-मेल या फोन पर भेजी जा सकेगी। डेडीकेटेड हेल्प डेस्क भी बनेगी। इससे रोगियों को विभिन्न जानकारी दिए जाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें