आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा
शासन से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद पंचायतों को प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी। सरकार का उद्देश्य कम फंड पर निर्भर ग्राम पंचायतों को अपने संसाधन विकसित करने और आय बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। योजना से पंचायतों को बाजार, तालाब, पंचायत भवन, सामुदायिक संपत्तियों और अन्य स्थानीय संसाधनों से आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
ग्राम पंचायतों की सूची शासन को भेजी
इससे गांवों में विकास कार्यों की गति तेज होने के साथ पंचायतों की आर्थिक निर्भरता भी कम होगी। जिला पंचायतीराज अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि चयनित ग्राम पंचायतों की सूची शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद पंचायतों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
ब्लॉकवार ग्राम पंचायतों की संख्या
घाटमपुर ब्लॉक की 13 ग्राम पंचायतें, ककवन की 6, कल्याणपुर की पांच, विधनू की 12, बिल्हौर की 14, शिवराजपुर की 22, भीतरगांव की 20, पतारा की 10, सरसौल की 8, चौबेपुर की 12 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।