फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लापता किसान का खाली प्लॉट में मिला शव, परिजनों ने बिचौलिए पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 24 May 2026 03:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सचेंडी थाना क्षेत्र में एक किसान का शव खाली प्लॉट में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने बिचौलिए पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि दूसरी जाति का रिश्ता ठुकराने पर बिचौलिए ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल की जानकार देते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार से लापता किसान का शव शनिवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर वेयर हाउस के पीछे खाली प्लॉट में मिलने से सनसनी फैल गई। किसान के गले और पेट पर चोट व खरोंच के निशान मिलने पर परिजन ने बिचौलिए पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सचेंडी के रामनरायन पुरवा निवासी ऊदन सिंह उर्फ ऊदल (45) किसान थे।

विज्ञापन

परिवार में पत्नी सुनीता सिंह, चार बेटे और तीन बेटियां हैं। बेटे अनिल ने बताया कि चाचा वीरेंद्र सिंह की बेटी के विवाह के लिए रिश्ता तलाशा जा रहा था। इसी दौरान गांव के एक बिचौलिए ने गुजैनी निवासी युवक का रिश्ता बताया। कुछ दिन पहले परिवार युवक को देखने पहुंचा था। वहां पता चला कि युवक दूसरी जाति का है, जिस पर ऊदन सिंह नाराज हो गए। आरोप है कि इस बात को लेकर उनकी बिचौलिए से कहासुनी और गालीगलौज हो गई।

काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला
आरोप है कि शुक्रवार सुबह बिचौलिया अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद ऊदन सिंह दोपहर करीब 12 बजे घर से निकले, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बेटे अनिल का आरोप है कि देर रात तलाश के दौरान बिचौलिए के घर से रोने की आवाज आ रही थी। शक होने पर परिजन शनिवार सुबह फिर खोजबीन करने निकले।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसी दौरान घर से करीब एक किलोमीटर दूर बंबे के पास वेयर हाउस के पीछे खाली प्लाट में ऊदन सिंह का शव पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि किसान की हत्या की गई है। उनके गले में खरोंच, हाथ हेयर में रगड़ के निशान और पेट में घाव के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें