Kanpur News: अनंत चतुर्दशी पर सिकटिया गांव में 120 साल पुराने मेले का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व नागनाथन प्रस्तुति ने आकर्षण बढ़ाया।
कानपुर के सरसौल ब्लॉक के सिकटिया गांव में 120 साल पुराने परंपरागत अनंत चतुर्दशी मेले का भव्य आगाज हो गया। दूर-दराज से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। मेला समिति अध्यक्ष मनीष सिंह परिहार ने बताया कि यह मेला बुजुर्गों की परंपरा है, जिसे नई पीढ़ी आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
तीन दिवसीय मेले में सुरक्षा के लिए पीएसी, महिला पुलिस और फायर ब्रिगेड की तैनाती रहेगी। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम और दिन में तालाब के किनारे बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण व भगवान शंकर का भेष धरकर प्रस्तुत किया जाने वाला नागनाथन कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।