फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाबलीपुरम में जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन, लोग बोले- हर जगह फैली है गंदगी, नहीं हो रही है कार्रवाई

Fri, 05 Sep 2025 03:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाबलीपुरम में सीवर टैंकर से खाली जगह पर गंदगी फैलाने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महाबलीपुरम इलाके में जल संस्थान की लापरवाही के खिलाफ शुक्रवार को स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। दरअसल, बीते कई दिनों से जल संस्थान की गाड़ियां इलाके के पास खाली पड़ी जगह में टैंकर से सीवर का पानी डाल रही थीं। इससे आसपास बदबू और गंदगी फैलने लगी थी।

विज्ञापन

शुक्रवार को जब एक टैंकर फिर से सीवर खाली क रने के लिए महाबलीपुरम पहुंचा, तो स्थानीय लोग भड़क गए। उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। आक्रोशित निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि यह गंदगी फैलाने का कार्य बंद नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें