फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में गंवाए 10.40 लाख, पीड़ित ने दर्ज कराई एफआईआर

Wed, 11 Dec 2024 08:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश पर 10 से 20 प्रतिशत के मुनाफे का झांसा देकर 10.40 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर ठगों के खिलाफ साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी के गांधीग्राम विनोबानगर निवासी प्राइवेटकर्मी नीरज तिवारी से साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश कराने का झांसा देकर 10.40 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर ठगों के खिलाफ साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। नीरज तिवारी ने बताया कि बीते 10 सितंबर को व्हाट्एप ग्रुप के जरिए एक शेयर ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ दिया गया।
विज्ञापन


एप के शेयरों में 10 से 20 प्रतिशत का मुनाफा दिखाकर उन्हें भी निवेश करने के लिए कहा गया। झांसे में आए नीरज ने अपनी पत्नी प्रिया तिवारी और पिता विजय कुमार तिवारी के खाते से 10.40 लाख रुपये का निवेश कर दिया। निवेश के बाद जब उन्होंने मुनाफे के साथ अपनी रकम वापस मांगी तो जालसाजों ने और रुपये जमा करने को कहा। इन्कार पर रुपये वापस करने से मना कर दिया। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें