फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 1923 हुक्काबारों की जांच, 27 पर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, सात का हुआ चालान

Tue, 06 Oct 2026 11:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हुक्काबारों के खिलाफ एक सप्ताह चलाए गए अभियान में पुलिस ने 23 से 30 सितंबर तक कमिश्नरी के चारों जोन में 1923 हुक्काबारों की जांच की। अनियमितता मिलने पर 27 प्राथमिकी दर्ज की गईं जबकि सात चालान काटे गए। सबसे अधिक जांच पश्चिमी जोन में हुई वहीं प्राथमिकी दर्ज करने में पूर्वी जोन आगे रहा।
विज्ञापन


एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पूर्वी जोन में 360 हुक्काबारों की जांच की गई और 10 प्राथमिकी दर्ज की गईं। पश्चिमी जोन में 565 हुक्काबारों की जांच के दौरान पांच मामले दर्ज हुए। दक्षिणी जोन में 453 की जांच की गई और सात प्राथमिकी दर्ज की गईं। वहीं, सेंट्रल जोन में पुलिस ने 545 हुक्काबारों की जांच की। यहां पांच प्राथमिकी दर्ज करने के साथ सात चालान काटे गए। चारों जोन के आंकड़े मिलाकर 30 सितंबर तक 1923 हुक्काबार जांचे जा चुके थे और 27 मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें