Kanpur News: कल्याणपुर स्थित एक फर्म संचालक पर सैन्य अभियंता सेवाएं के टेंडर दिलाने के नाम पर लखनऊ के पांच ठेकेदारों से करीब 1.63 करोड़ रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ितों का आरोप है कि 80 फीसदी काम पूरा होने के बाद जब उन्होंने अपनी रकम मांगी, तो संचालक ने उल्टा एक पीड़ित के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी।
कानपुर में कल्याणपुर के एक फर्म संचालक पर सैन्य अभियंता सेवाएं (एमईएस) के टेंडर के नाम पर ठगी का आरोप है। उस पर लखनऊ के पांच लोगों से करीब 1.63 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर कानपुर और सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। उनका आरोप है कि संचालक ने उल्टा एक पीड़ित के खिलाफ ही 24 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
लखनऊ क ठेकेदार ने 10 जून 2024 को फतेहगढ़ एमईएस का निर्माण कार्य दिलाने के भरोसे पर 16 लाख रुपये लगाए थे। बाद में साथियों से कुल 1.66 करोड़ रुपये जुटाए गए। रकम जमा होने और 80 फीसदी काम पूरा होने के बाद संचालक ने फोन उठाना बंद कर दिया। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।