फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किशोरी के जान देने के मामले में सिपाही, दो होमगार्ड निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रेमी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होने से नाराज किशोरी ने 28 मार्च को तड़के वन स्टॉप सेंटर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में एडीएम के नेतृत्व वाली तीन दिवसीय टीम ने जांच करके चार महिला पुलिसकर्मियों समेत सात को दोषी पाया था। इस पर एसएसपी ने शुक्रवार को एक महिला सिपाही और कमांडेंट ने दो महिला होमगार्ड को निलंबित कर दिया है। वहीं तीन महिला सिपाहियों पर विभागीय जांच बैठाई गई है। प्रोबेशन अधिकारी ने स्टॉप सेंटर की संविदा पर तैनात महिला कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन


चौबिया थाने में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटे के एक युवक के ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके किशोरी को तलाश लिया था। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने युवक पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाकर जेल भेज दिया था। किशोरी ने परिजनों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करके उनके साथ जाने से इन्कार कर दिया था। इस पर बाल कल्याण समिति ने किशोरी को कानपुर नारी निकेतन भेजने के निर्देश दिए थे। किशोरी को 27 मार्च को सिविल लाइन स्थित वन स्टॉप सेंटर में एक दिन के लिए रोका गया था। यहां 28 मार्च तड़के उसने रसोई में फंदा लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में डीएम ने एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में कमेटी बनाकर जांच शुरू कराई थी।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने चौबिया थाने की महिला आरक्षी स्वाती राठौर को निलंबित कर दिया है, जबकि अन्य किशोरियों के साथ निगरानी पर आईं महिला आरक्षी टीना सिंह, आरती और पूजा देवी पर विभागीय जांच बैठाई है। ड्यूटीरत महिला होमगार्ड सीनू यादव एवं राजश्री को भी जिला कमांडेंट रविंद्र शंकर त्रिवेदी ने निलंबित कर दिया है। उधर, प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह ने वन स्टॉप सेंटर की संविदा कर्मी बेवी तब्बसुम की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें