फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: युवक की हत्या कर शव बोरे में भरकर नहर में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 11 Jun 2024 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक को मौत के घाट उतारने के बाद शव गंग नहर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तिर्वा में हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर निचली गंग नहर में फेक दिया गया। नहर में पानी कम होने पर बोरे में शव दिखाई दिया। जिसे देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसके पास कोई कागजात न मिलने से शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर गांव के पास से निचली गंग नहर निकली है। नहर में दो दिनों में पानी का बहाव कम हो गया और पानी भी कम हो गया। मंगलवार दोपहर नहर में पानी कम होने से बोरे में एक युवक का शव देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

ग्रामीणों के अनुसार युवक की हत्या कर शव को बोरे में रखकर उसमें मिट्टी भर दी गई होगी, जिससे शव पानी में डूबा रहा है। नहर में पानी कम होने से शव दिखाई दिया। थाना प्रभारी किशन पाल सिंह ने बताया कि शव करीब 10 से 15 दिन पुराना लग रहा है। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने का कयास लगाया जा रहा है। शव की शिनाख्त करने के लिए आसपास क्षेत्रों में सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें