फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: मकान का छज्जा गिरने से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Mon, 16 Sep 2024 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: मकान का छज्जा गिरने से युवक की जान चली गई। जबकि चचेरा भाई घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
छज्जा के बिखरे पड़े मलबे को देखते चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में मकान का छज्जा टूटकर गिरने से दो युवक घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों चचेरे भाई हैं, जाे कस्बे में भैंस खरीदने के लिए आए थे। राजस्व विभाग व पुलिस के अधिकारी हादसे की जांच कर रहे हैं। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव तमियामऊ निवासी बृजेन्द्र सिंह पाल (48) अपने चचेरे भाई प्रवीन कुमार पाल (28) के साथ सोमवार दोपहर करीब दो बजे समधन के मोहल्ला आजादनगर निवासी शराफत के घर भैंस खरीदने आए थे।

विज्ञापन


जैसे ही वह घर से बाहर निकले अचानक शराफत के मकान का जर्जर छज्जा टूटकर बृजेन्द्र व प्रवीन कुमार के ऊपर गिर गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने गुरसहायगंज के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बृजेन्द्र सिंह पाल ने दम तोड़ दिया। प्रवीन कुमार का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर समधन चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जिले के आला अफसरों को हादसे की जानकारी दी। छिबरामऊ नायब तहसीलदार भरत मौर्या, राजस्व निरीक्षक प्रेमकृष्ण मिश्रा, लेखपाल अतुल कुमार, लेखपाल कुलदीप कुमार ने घटना की जांच की। नायब तहसीलदार ने बताया कि राजस्व टीम के द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद शासन को भेजी जाएगी और बृजेन्द्र सिंह पाल के परिजनों को किसान बीमा के तहत करीब पांच लाख रुपये की चेक प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें