फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: सौ शैय्या अस्पताल में बिना सर्जन किया महिला की गांठ का ऑपरेशन

Thu, 01 Jan 2026 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
बाहरी युवक के साथ ऑपरेशन करते डाॅ. विपिन सचान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सौ शैय्या अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे चल रही हैं। मरीजों का इलाज उनकी जान को जोखिम में डालकर किया जा रहा है। नई बानगी तब देखने को मिली जब अस्पताल में बिना सर्जन महिला के हाथ में गांठ का ऑपरेशन किए जाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एनेस्थेटिक के साथ दो स्टाफ नर्सें व एक बाहरी युवक ऑपरेशन करता हुआ नजर आ रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मामला तूल पकड़ने के बाद अस्पताल प्रशासन इस पर पर्दा डालने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


नगर के सौ शैय्या अस्पताल में धन उगाही इस कदर हावी है कि एक महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर बिना सर्जन के ही ऑपरेशन कर दिया गया। इसका वीडियो एक स्वास्थ्य कर्मी ने ही बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में अस्पताल में एनेस्थेटिक डाॅ. विपिन सचान, स्टॉफ नर्स अर्चना कटियार व वंदना पाल के अलावा एक बाहरी युवक नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह युवक न तो अस्पताल का कर्मी है और न ही अस्पताल से उसका कोई लेना देना है।

सवाल यह उठता है कि रुपयों के लालच में बिना सर्जन की मौजूदगी में महिला का ऑपरेशन कर उसकी जान को जोखिम में क्यों डाला गया। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. विपिन सचान ने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के छोटे-मोटे ऑपरेशन करने का अधिकार प्रत्येक डाॅक्टर का है और गांठ का मामूली सा ऑपरेशन था। स्टाफ नर्सों के आपसी विवाद के चलते बिना वजह तूल दिया जा रहा है। वहीं सीएमओ डाॅ. स्वदेश गुप्ता ने कहा कि अभी तक मामले की शिकायत नहीं मिली है। फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीएमएस ने की होती कार्रवाई तो नहीं वायरल होता वीडियो
बिना सर्जन महिला का ऑपरेशन होने का वीडियो बनाने के बाद स्वास्थ्य कर्मी ने इसकी लिखित शिकायत सीएमएस से की थी लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय इस स्वास्थ्य कर्मी की ड्यूटी इमरजेंसी ओटी से हटा दी। इसके बाद मामला बिगड़ा और स्वास्थ्य कर्मी ने वीडियो को वायरल कर दिया। बताया गया कि डॉ. विपिन सचान एनेस्थेटिस्ट हैं जबकि सर्जन के रूप में वहां सीएमएस डॉ. सुनील कुमार सिंह हैं। वह ऑपरेशन में मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें