फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से मार डाला, पड़ोसी से 10 साल से थे संबंध

Thu, 22 Dec 2022 07:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में प्रेम-प्रसंग में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कन्नौज में पति की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे पति की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पहले तो पत्नी और प्रेमी ने पुलिस को गुमराह करते रहे, मगर जब सख्ती की तो दोनों टूट गए। पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव भदौसी निवासी रहीस (50) राजमिस्त्री का काम करता था।

विज्ञापन


पत्नी अदीबा बानो उर्फ फर्जाना के घर के सामने रहने वाले किसान अमर सिंह कुशवाहा से संबंध थे। बुधवार रात नौ बजे रहीस घर लौटा तो पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर वह अदीबा को गालियां देने लगा। इसके बाद अदीबा ने छत से आवाज देकर अमर सिंह को बुला लिया। अमर सिंह और रहीस में गाली-गलौज होने लगी।

इसी दौरान बिजली चली गई और अंधेरे का फायदा उठाते हुए अदीबा और अमर सिंह ने सिर में कुल्हाड़ी मारकर रहीस की हत्या कर दी। भाई वाहिद ने भाभी अदीबा बानो और प्रेमी अमर सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया, हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों गांव के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे जबकि कुछ लोगों ने उन्हें वारदात को अंजाम देते समय देख लिया था। पिता की मौत के बाद घर में रहीस का 15 वर्षीय बेटा अनस और 13 वर्षीय अंसार बेसुध हैं।

दरवाजा नहीं खोलती थी पत्नी
पत्नी अदीबा बानो का करीब 10 साल से पड़ोसी अमर सिंह से प्रेम-प्रसंग था। गांव के सभी लोगों को इसकी जानकारी थी। अदीबा और अमर सिंह अक्सर रहीस से मारपीट करते थे। रविवार की रात से अदीबा रहीस को घर में घुसने नहीं देती थी। इस कारण वह रात को आग जलाकर दरवाजे पर रात बीताता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें