कानपुर में डिजिटल अरेस्ट कर 48 लाख रुपये ठगने वाले साइबर गिरोह के सरगना मुकुल चौबे की तलाश में टीमें प्रतापगढ़ व झांसी भी भेजी गई हैं। वहीं, मुकुल के तार पीएफ घोटाले से जुड़े एक पत्रकार से भी जोड़े जा रहे हैं। साइबर थाना पुलिस के मुताबिक दो दिन से मुकुल का फोन बंद है। इसलिए उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है।