फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : फर्जी अभिलेखों से नौकरी पाने वाले तीन सहायक अध्यापक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। फर्जी अभिलेखों से नौकरी पाने में तीन शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश भी बीएसए ने दिए हैं। पहले से बर्खास्त दो शिक्षिकाओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती में जिले में 1450 शिक्षक-शिक्षिकाओं की भर्ती हुई थी। अभिलेखों के सत्यापन में 22 शिक्षकों के अभिलेख कूटरचित यानी फर्जी पाए गए थे। दो शिक्षिकाओं दिव्या और नीलम यादव को जनवरी में ही बर्खास्त कर दिया था।
शुक्रवार को तीन और शिक्षकों प्राथमिक विद्यालय पलाहार के सत्यम त्रिपाठी, कबीरपुर के बृजेश कुमार और प्राथमिक विद्यालय बरुआहार नवीन की रागिनी सिंह को भी बर्खास्त कर दिया। सत्यम त्रिपाठी इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित शांति कॉलोनी निवासी हैं। बृजेश फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की आवास विकास कालोनी निवासी हैं। रागिनी सिंह एटा के शांतिनगर की हैं।
विज्ञापन

बीएसए कौस्तुभ सिंह ने सहायक अध्यापकों की बर्खास्तगी आदेश में जिक्र किया है कि अगर इससे सहमत नहीं हैं तो सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज में अपील कर सकते हैं।
उधर बीईओ छिबरामऊ डॉ. विमल तिवारी ने पूर्व में बर्खास्त दिव्या पुत्री अशोक कुुमार निवासी आदर्श नगर शिकोहाबाद के खिलाफ छिबरामऊ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीईओ हसेरन संजय कुमार ने भी बर्खास्त सहायक अध्यापक नीलम पुत्री इंद्रदेव यादव निवासी कस्बा शिकोहाबाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें