फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: गांव में एक साथ तीन अजगर मिलने से हलचल, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 12 Apr 2025 08:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
अजगर का रेस्क्यू कर ले जाते वन विभाग के कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कपूरापुर गांव में शुक्रवार देर रात एक साथ तीन अजगर देखे गए। ग्रामीणों ने जैसे ही अजगरों को देखा, पूरे गांव में हलचल मच गई। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को बुलवाया। कुछ ही देर में वन विभाग की रेस्क्यू टीम गांव पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से तीनों अजगरों को पकड़ा गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव के पास स्थित डाक जंगल से गांव की ओर पहले एक अजगर दिखा। थोड़ी ही देर में दो और बाहर निकल आए। तीनों की लंबाई करीब 10 से 12 फीट बताई जा रही है। अजगरों को देखकर महिलाएं और बच्चे डर गए।

विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने तीनों अजगरों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने की बात कही है। चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि गांव में जनहानि नहीं हुई है। वन विभाग की टीम ने समय रहते रेस्क्यू कर लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह वन्यजीवों से छेड़छाड़ न करें और ऐसे मामलों में तुरंत सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें