Kannauj News: समधन कस्बे के पास बीते गुरुवार रात ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने मलिकपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कन्नौज जिले के समधन कस्बे में बीते गुरुवार रात को किशोरी की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सुबह शौच क्रिया के लिए गए ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा। इसके बाद आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, मलिकपुर स्थित रेलवे फाटक के नजदीक बीते गुरुवार रात को किशोरी की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सुबह जब स्थानीय ग्रामीण शौच क्रिया के लिए रेलवे ट्रैक पर गए, तो किशोरी का शव पड़ा देखा। मृतक किशोरी की शिनाख्त काजल देवी (16) पुत्री रामनाथ जाटव नथुनी के रूप में हुई है। सूचना पर गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह, रामाश्रम चौकी प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।