फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: 12वीं में 75 फीसदी से कम नंबर आए तो ट्रेन के आगे कूदा छात्र, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 19 Jun 2022 07:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सुरजीत की फाइल फोटो व पोस्टमार्टम हाउस में बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखेपुरवा गांव निवासी छात्र ने इंटर में 75 फीसदी से कम नंबर आने पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रविवार सुबह उसका शव कानपुर-कासगंज रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जसोदा चौकी के ताखेपुरवा गांव निवासी संजीव उर्फ संजय यादव किसान हैं।

विज्ञापन


उनके पुत्र सुरजीत (17) पंडित दीन दयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज, जसोदा का विद्यार्थी था। उसने इस वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। शनिवार को परिणाम घोषित हुआ तो उसे साठ फीसदी अंक हासिल हुए। रात लगभग आठ बजे वह घर से बिना बताए निकल गया। गांव के पास ही जसोदा में ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। शव पड़ा होने की सूचना पर परिजन मौके पर गए। संजीव ने बताया कि सुरजीत ने 75 फीसदी से अधिक नंबर लाने का वादा किया था।

विज्ञापन

परिजनों और दोस्तों से यह भी किया था कि इससे कम नंबर आए तो आत्महत्या कर लेगा। परिजनों का कहना है कि सुरजीत को साठ फीसदी अंक मिले। इससे हताश होकर उसने खुदकुशी कर ली। छात्र तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

डॉक्टर बनने का था सपना
सुरजीत डॉक्टर बनना चाहता था। इसी सपने को पूरा करने के लिए सुरजीत ने गणित छोड़ दी और इंटर में बायोलॉजी से परीक्षा दी थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज जसोदा के प्रधानाचार्य शिवमोहन कुशवाहा ने बताया कि सुरजीत पढ़ने में अच्छा था। उसके आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद से स्तब्ध हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें