फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: किशनपुर में बुखार का भीषण कहर, महिला की इलाज के दौरान कानपुर में मौत, गांव में 100 से अधिक बीमार

Sat, 03 Oct 2026 11:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तालग्राम कोतवाली क्षेत्र स्थित किशनपुर गांव में बुखार का प्रकोप भयानक रूप ले चुका है। बुखार से पीड़ित महिला की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि गांव के 100 से अधिक ग्रामीण इस बीमारी की चपेट में हैं।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में तालग्राम कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीमारी की चपेट में आकर एक महिला की इलाज के दौरान कानपुर शुक्रवार शाम  मौत हो गई। शव घर आते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, गांव 100 से अधिक ग्रामीण बीमार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

दो बार स्वास्थ्य शिविर के बाद लोगों राहत नहीं मिल रही है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग डेंगू की पुष्टि नहीं कर रहा है। किशनपुर निवासी सियाराम ने बताया कि उनकी पत्नी  रामलली(50) एक करीब आठ दिन पहले बुखार से बीमार पड़ गई। निजी चिकित्सकों से इलाज के बाद सीएचसी लेकर गए जांच के बाद भी फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने डेंगू बुखार बताया था
इस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम मौत हो गई। डॉक्टरों ने डेंगू बुखार बताया था। महिला पति के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाती थी। दो पुत्र मुनेश और मुकेश है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें