फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: तरबूज तोड़ने के आरोप में दो किशोरों को दी थी तालिबानी सजा, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 May 2021 01:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज में खेत से तरबूज तोड़ने पर दो किशोरों को तालिबानी सजा सुनाने वाले आरोपियों पर बेइज्जत करने की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
दो किशोरों को दी थी सजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज के इंदरगढ़ में खेत से तरबूज तोड़ लेने पर दो किशोरों को मारने-पीटने और कपड़ों पर चोर लिखकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने आरोपी खेत मालिक कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


थाना इलाके के खनियापुर गांव निवासी कमलेश ने खेत में तरबूज की फसल की है। शुक्रवार दोपहर गांव के दो किशोर खेत में पहुंच गए। इन्होंने दो तरबूज तोड़ लिए। बच्चों को तरबूज तोड़ते कमलेश ने देख लिया। इसके बाद इन्हें पकड़ लिया।

इनकी पिटाई कर दी। कपड़ों पर सामने की ओर चोर लिखकर सिर पर तरबूज रखने के बाद पूरे गांव में घुमाया। किशोरों के साथ इस घटना की फोटो किसी ने वायरल कर दी। इसके बाद पुलिस सख्त हुई। परिजनों ने पुलिस को कमलेश के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बाल आयोग ने मांगी रिपोर्ट
तरबूज तोड़ने पर सजा के मामले में यूपी बाल आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने इसे संज्ञान में लेते हुए घटना का पूरा विवरण और पुलिस की कार्रवाई दोनों मांगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें