रसूलाबाद। कस्बे के गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों से खरीदा गया गेहूं खुले में रखा है। ठेकेदार के उठान न करने से बारिश के दौरान उसके भीगने की आशंका केंद्र प्रभारी ने जताई है। ठेकेदार गाड़ी न मिलने की बात कहकर गेहूं उठान को टाल रहा है।
कस्बे में राजकीय खाद्य निगम के दो गेहूं क्रय केंद्र संचालित हैं। केंद्र प्रभारी आकाश वर्मा व ऊषा देवी ने बताया कि अभी तक किसानों से कुल 15 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। केंद्रों पर करीब 21 हजार बोरी गेहूं खुले में रखा है।
जो बारिश होने पर भीग जाएगा। ठेकेदार से कई बार गेहूं की उठान करने की बात कही, लेकिन वह वाहन ने होने का हवाला देकर टकरा रहे हैं। एसडीएम अंजू वर्मा का कहना है कि उठान न होने की सूचना मिली है। परिवहन ठेकेदार को जल्द उठान के निर्देश दिए गए हैं।