फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: विद्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

Wed, 11 Feb 2026 06:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

विद्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी के साथ ही परिवार को भी खत्म करने की धमकी मिली है। 
विज्ञापन
विद्यालय को मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौरिख क्षेत्र के ईजलपुर गांव में संचालित शीला देवी सत्यवीर सिंह इंटर कॉलेज को बुधवार को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है। पत्र भेजने वाले ने कॉलेज संचालक कुलदीप यादव और उनके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के बाद से संचालक के परिवार में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


ईजलपुर गांव निवासी कुलदीप यादव ने बताया कि गांव के बाहर सौरिख-मैनपुरी मार्ग पर शीला देवी सत्यवीर सिंह इंटर कॉलेज है। कॉलेज से कुछ दूरी पर उनका ईंट भट्ठा भी है। मंगलवार को डाक के माध्यम से एक रजिस्ट्री प्राप्त हुई। रजिस्ट्री भेजने वाले का पता मोहम्मद इरफान निवासी गांव हड़हा थाना अचलगंज उन्नाव लिखा है जबकि रजिस्ट्री सरायमीरा कन्नौज से तीन फरवरी को दोपहर दो बजकर दो मिनट पर की गई थी। प्राप्त पत्र में कॉलेज को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी के साथ-साथ कुलदीप यादव और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या करने की बात लिखी गई है। इस धमकी भरे पत्र से कुलदीप यादव के परिवार में भय और दहशत फैल गई। उन्होंने तत्काल डाक से मिले पत्र की प्रतिलिपि पुलिस को सौंपकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने आशंका जताई है कि हो सकता है कि किसी स्थानीय युवक ने फर्जी नाम और पते का इस्तेमाल कर यह धमकी भरा पत्र भेजा हो। उन्होंने यह भी बताया कि कुलदीप यादव की पत्नी वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही इस घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर विचार करते हुए मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें