फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: इमाम चौक पर लगाया भगवा ध्वज, लोगों में आक्रोश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Mon, 26 Aug 2024 01:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में चेहल्लुम पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। एक युवक ने इमाम चौक पर भगवा ध्वज लगा दिया। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में शहर के मोहल्ला मीर वैश्य टोला में मुस्लिमों के इमाम चौक पर एक युवक ने भगवा ध्वज लगा दिया। इससे संप्रदाय विशेष में तनाव फैल गया। मौके पर पंहुचे पुलिस अधिकारियों ने ध्वज को हटवा दिया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की शिनाख्त हो गई है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन

इत्र नगरी में चेहल्लुम पर फिर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। सोमवार सुबह चार बजे के करीब मोहल्ला मीर वैश्य टोला में एक युवक ने इमाम चौक पर भगवा ध्वज लगा दिया और जय श्री राम के नारे लगाए। इस पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी भाग गया। मौके पर सीओ सिटी कमलेश कुमार व कोतवाल जय प्रकाश शर्मा पहुंचे और ध्वज को हटा दिया। जांच में ध्वज लगाने वाला युवक भाजपा के एक नेता का साला बताया जा रहा है। बताया गया कि वह पहले भी एक बार इमाम चौक पर भगवा ध्वज लगा चुका है। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सीओ सिटी ने बताया कि मोहल्ले में शांति है और आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें