फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से दूल्हे के भाई समेत दो की मौत

Thu, 28 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरौधा और क्योंटरा गांव के बीच मंगलवार की रात एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली से बाराती जा रहे थे। बारात कालपी से राजपुर के जरी गांव जा रही थी। हादसे में दूल्हे के बड़े भाई और एक बाराती युवक की मौत हो गई। वहीं चार बाराती घायल हो गए। उनको पुखरायां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन



कालपी-जालौन के गुढ़ा-खास निवासी बृजविहारी निषाद ने बताया कि उनके छोटे बेटे मुन्नालाल की शादी राजपुर थाना क्षेत्र के जरी निवासी रज्जनलाल की पुत्री सुमित्रादेवी के साथ तय हुई थी। मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली से बारात जरी गांव रही थी।

अमरौधा-क्योंटरा मार्ग पर बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबकर दूल्हे के भाई रामखिलावन(32) और मोहनसिंह निषाद के पुत्र वीरन(20) की मौत हो गई। वहीं छोटेलाल(40), लाली(30), छोटू(21) व वीरेंद्र(35) जख्मी हो गए। थाना इंचार्ज बृजमोहन वर्मा ने बताया कि डीएसपी आलोक शर्मा के निर्देश पर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें