Kannauj News: जिले में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। दोपहर दो बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 58.35 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 38.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
कन्नौज जिले में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। दोपहर दो बजे तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 58.35 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 38.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होते ही बूथों पर मतदाताओं की लाइन लग गई। शिक्षक मतदाताओं में अधिक उत्साह देखा गया।
नगर पंचायत तिर्वा कार्यालय, क्षेत्र पंचायत उमर्दा सहित सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चार बजे तक मतदान चलेगा। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए वीडियोग्राफी कराई जा रही है।