कन्नौज में डीएम-एसपी के खिलाफ सड़क पर बैठे भाजपाई
- फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले के रोमा स्मारक पर गुरुवार की शाम जिला प्रशासन की ओर से अपनी जड़ों को खोजें कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यूपी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम साढ़े पांच बजे से शुरू होना था, जिसमें समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने समय से पहुंच गए। कार्यक्रम स्थल पर वह 45 मिनट तक अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे।
इसके बाद उनका सब्र जवाब दे गया और वह नाराज होकर अपनी पत्नी ज्योत्स्ना और पार्टी नेताओं के साथ वहां चले गए। हालांकि बाद में अधिकारियों ने किसी तरह कार्यक्रम शुरू कराया और औपचारिकताओं में कार्यक्रम कराया गया। मंत्री के अपमान पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। शहर के मकरंदनगर तिराहे पर रोड जाम कर प्रदर्शन किया।