फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कन्नौज में बालिका और किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Tue, 22 Oct 2024 09:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: शहर के एक मोहल्ले में दस साल की बालिका से दुष्कर्म की घटना सामने आई। वहीं ठठिया क्षेत्र में झोलाछाप ने इलाज के बहाने किशोरी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी को लोगों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ही दिन में दुष्कर्म की दो घटनाओं से सनसनी फैल गई है। शहर में एक युवक ने दस साल की बालिका से दुष्कर्म किया। वहीं तिर्वा में एक झोलाछाप ने इलाज के बहाने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। बालिका से दुष्कर्म करने वाले को महिलाओं ने पकड़ लिया। बाद में लोगों ने पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। एसपी ने दोनों घटनाओं में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



मंगलवार की शाम को शहर के एक मोहल्ले में दस साल की बालिका मंदिर के पास खेल रही थी। उसी समय अमित यादव नाम का युवक बालिका को बहला-फुसलाकर मंदिर के पास एक खंडहरनुमा कमरे में ले गया। जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने शोर मचाया तो मोहल्ले की महिलाएं पहुंचीं और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले गई। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरी घटना में ठठिया थाना क्षेत्र में हुई। जहां एक किशोरी पड़ोस के गांव में झोलाछाप के पास सोमवार को पेट दर्द की दवा लेने गई थी। झोलाछाप इंजेक्शन लगाने के बहाने उसे अंदर दुकान में ले गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर जाकर मां को घटना के बारे में बताया। मंगलवार को उसकी मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ठठिया थाना प्रभारी अरुण चौधरी ने बताया कि घटना संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है।

बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में लिया गया है। ठठिया थाना प्रभारी को भी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें