फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: फर्जी कागजात से जमीन हड़पी, जीजा-साला गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज कर पांच महीने से तलाश रही थी पुलिस

Wed, 01 May 2024 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में किसी दूसरे की जमीन को फर्जी कागजात की मदद से बेचने के आरोपी जीजा और उसके साला को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस को दोनों की पिछले पांच महीने से तलाश थी। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। यहां एक व्यक्ति की जमीन को पहले तो फर्जी कागजात की मदद से हड़प लिया गया। फिर उसे एक स्कूल के नाम बैनामा कर दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष को इसकी जानकारी हुई तो उसने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का है। मोहल्ला चौधरियान निवासी तनु ने छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कोलियान रामपुर बैजू विशुनगढ़ रोड निवासी अनिल यादव, रामपुर बैजू निवासी उसके बहनोई अशोक कुमार यादव और यश यादव के खिलाफ पुलिस से फर्जीवाड़ा की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर छिबरामऊ कोतवाली पुलिस ने साढ़े चार महीने पहले 14 दिसंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसके पिता रामसनेही के नाम की जमीन को आरोपियों ने गलत कागज की मदद से हड़प ली। छिबरामऊ के ही विमला देवी विद्यालय समिति के पक्ष में बैनामा कर जमीन बेच दिया। पता चलने पर जब विरोध किया तो मारपीट कर धमकी दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने पर आरोपी पक्ष फरार हो गया। पुलिस तलाश के लिए मोबाइल नंबर की लोकेशन पर नजर रखे हुए थी। लोकेशन मिलते ही एसआई अभिषेक कुमार ने अनिल यादव और उसके बहनोई अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से मामले की जानकारी की गई। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया पांच माह से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में जो जल्द फरार चल है, उसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें