फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: कर्ज से परेशान मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 05 Sep 2024 07:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में मजदूर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ऋण की किस्त जमा करने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
कमलेश उर्फ हरचरन की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालग्राम में कर्ज से परेशान मजदूर ने घर से 500 मीटर दूर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड किनारे पेड़ पर लुंगी से फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी का आरोप है कि फाइनेंस कर्मी लगातार किस्त जमा करने का दबाव बनाकर पुलिस का डर दिखा रहे थे। इसी से परेशान होकर पति ने जान दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। तालग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा गढ़िया गांव निवासी कमलेश उर्फ हरचरन चंदेल (45) पल्लेदारी करते थे।
विज्ञापन


पत्नी दीपशिखा ने बताया कि एक निजी फाइनेंस कंपनी से पति ने व्यापार करने के लिए 40 हजार रुपये का ऋण लिया था। इसके बाद फिर मार्च 2024 में दोबारा 40 हजार रुपये का कर्ज ले लिया। प्रतिमाह 1420 रुपये की दो किस्तें जमा करनी पड़ती थीं। पिछले माह 22 अगस्त की किस्त जमा नहीं हो पाई थी। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने आकर काफी अपशब्द कहकर परेशान किया और पुलिस बुलाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

जल्दी किस्त जमा करने का दबाव बनाया। पांच सितंबर को महीन की पहली किस्त जमा करनी थी। जबकि अगस्त माह की भी एक किस्त बाकी थी। इससे कमलेश परेशान थे। गुरुवार सुबह कमलेश घर से निकल गए और फंदा लगा लिया। मृतक की दो बेटियों की शादी हो चुकी है और दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा विजय नोएडा में काम करता है। छोटा सत्यम और एक छोटी पुत्री प्रांशी है। घटना के बाद मां सुमन देवी सहित परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें