रेन कोट पहनकर जांच करता लैब टेक्नीशियन
- फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। जिले में पीपीई किट पर्याप्त संख्या में होने का दावा किया जा रहा है। हकीकत चौंकाने वाली है। लैब टेक्नीशियन को यह किट अब तक नहीं मिल सकी है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन ने रेन कोट पहनकर सैंपल लिया। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में कोरोना की जांच चल रही है। कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य महकमा बेपरवाह है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में संविदा पर कार्यरत लैब टेक्नीशियन रूपांश पटेल को किट उपलब्ध नहीं कराई गई।