फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज के इत्र कारोबारी ने कानपुर में दम तोड़ा, पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
घर में रोती बिलखती महिलाएं। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। पड़ोसी रिश्तेदारों पर इत्र कारोबारी शाहिद हुसैन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो गई। तीन दिन पहले मामूली विवाद में की गई पिटाई के बाद कारोबारी ने बुधवार रात कानपुर के हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव कोतवाली के सामने रख प्रदर्शन किया। पुलिस ने लाठियां फटकारीं। एएसपी विनोद कुमार के आश्वासन पर वे शांत हुए। आखिर, पुलिस ने पत्नी मैमूना बेगम की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

शेखाना मोहल्ला निवासी शाहिद हुसैन (50) पुत्र वाजिद हुसैन शहर से इत्र खरीदकर मुंबई में बेचते थे। एक माह से वह घर पर ही थे। 28 अक्तूबर को पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार के बेटे से उनकी कहासुनी हो गई थी। इसकी शिकायत करने वह रिश्तेदार के घर गए तो रिश्तेदार ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर शाहिद को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। सिर में चोट लगने से हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था। 30 अक्तूबर की रात मौत के बाद पत्नी मैमूना बेगम ने पांच रिश्तेदारों के खिलाफ पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। शाम करीब छह बजे कानपुर से शव लाकर परिजनों ने कोतवाली के सामने रखा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
एएसपी विनोद कुमार ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजन नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को हटाया। एएसपी ने बताया कि जेठ इंतजार पुत्र इश्तियाक, अरशद, अन्नू, नन्हे पुत्रगण सरफराज व हशमत पुत्र अरशद के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इन सबको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें