फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर एक्सप्रेस की लगेज बोगी में खून से लथपथ युवक मिलने से मचा हड़कंप, जीआरपी ने कराया भर्ती

Thu, 31 Oct 2019 11:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
जलौन में मुंबई से गोरखपुर जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस नंबर 12542 के एसएलआर (स्पेशल लगेज बोगी) कोच में लहूलुहान अवस्था में युवक के पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने घायल को ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह झांसी कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि संत कबीर नगर एक्सप्रेस के इंजन के पीछे लगे एसएलआर कोच में एक युवक घायल हालत में पड़ा है। इस पर जीआरपी थानाध्यक्ष ब्रजमोहन सैनी व आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय पुलिस बल के साथ कोच के पास पहुंचे और उन्होंने लहूलुहान हालत में पड़े युवक को ट्रेन से उतार लिया।

इसके बाद रेलवे डाक्टर भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने उसे जिला अस्पताल ले जाने को कहा। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक अचेतावस्था में मिला है। उसके पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। यहां तक कि किसी ट्रेन का कोई टिकट भी नहीं था।
विज्ञापन


युवक कोच में कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों ने आशंका जताई कि ट्रेन के भीतर ही युवक से किसी की जमकर मारपीट हुई है या फिर वह कहीं चलती ट्रेन से गिर गया होगा और उसे किसी ने उठाकर एसएलआर कोच में डाल दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें