इटावा से आई जीएसटी इंटेलिजेंस टीम ने गुरुवार दोपहर कन्नौज के कचहरी टोला निवासी संजय गुप्ता के यहां छापा मारा। संजय गुप्ता इत्र कारोबारी हैं और कोल्ड स्टोर के मालिक भी हैं। 12 सदस्यीय जीएसटी इंटेलिजेंस टीम के छापा मारने की खबर से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मौके पर टीम जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जीएसटी के ऑनलाइन पोर्टल में कच्चा माल अधिक खरीद कर कम दिखाए जाने का मामला पकड़ा गया है। फिलहाल जांच कर रही टीम ने मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी है।