फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बैंक कैशियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए के मकान में बाथरूम में लटकता मिला शव

Thu, 04 Aug 2022 01:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में बैंक कैशियर की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक अभिषेक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में इंडियन बैंक के कैशियर ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और उप जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटना वाले घर से नमूने इकट्ठा किए हैं। कस्बे की इंडियन बैंक शाखा के कैशियर अभिषेक चौधरी (25) पुत्र संतोष कुमार निवासी ललितपुर बांदा मार्ग पर स्थित किराए के घर में रहते थे।

विज्ञापन


बीती रात अभिषेक ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस आत्महत्या की वजह तलाश करने में जुटी है। उपजिलाधिकारी राबेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने लिए हैं। मृतक पिता का इकलौता बेटा था। इसके एक बहन है। अभिषेक अविवाहित था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें