मृतक की फाइल फोटो, बिजली का खंभा और रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चंदवा गांव निवासी अखिलेश कुमार की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक अखिलेश कुमार के चाचा के लड़के की आज बरात जानी थी, जिससे घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।
इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से अखिलेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने इंदरगढ़ थाना पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।