फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Fire: शॉर्ट सर्किट से डीसीएम बनी आग का गोला, चालक-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Fri, 29 Aug 2025 10:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तालग्राम थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से डीसीएम में भीषण आग लग गई। चालक और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
kannauj fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते जयपुर से लखनऊ जा रही डीसीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक और हेल्पर ने कूद कर जैसे-तैसे जान बचाई। जयपुर शास्त्री नगर, राणा कॉलोनी आर 148 निवासी अमित कुमार शर्मा डीसीएम में टाटा कंपनी के एक्सेल लाद कर लखनऊ लेकर जा रहे थे। साथ में उसका भाई सुरेश शर्मा भी था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के मुंडाला गांव के पास किलोमीटर 171 के करीब गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट से डीसीएम में आग लग गई।

विज्ञापन

चालक ने धुआं उठता देख डीसीएम रोकर कर नीचे उतर कर देखा, तब तक आग की लपटें उठने लगी। सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, यूपीआईडी वाहन संख्या आठ, एटलस सेफ्टी वाहन तथा थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया मौके पर पहुंचे। सेफ्टी कोन लगा कर दमकल विभाग को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने वाहन स्वामी को हादसे की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें