फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचबीटीयू में दाखिले का अंतिम मौका, 29 तक करें आवेदन, 30 को स्पॉट काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी एक बार फिर छात्रों को दाखिले के लिए अंतिम मौका दे रही है। विवि शेष 44 सीटों के लिए 30 अगस्त को स्पॉट काउंसलिंग कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए छात्रों को 29 अगस्त तक आवेदन करना होगा। इसके बाद दाखिला नहीं मिलेगा। हालांकि विवि ने इन सीटों के लिए कटऑफ तय कर दी है। छात्रों को 30 अगस्त की सुबह नौ बजे से रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन


एचबीटीयू की कुल 912 सीटों में 44 अभी भी खाली हैं। इसमें से 38 सीटें यूपी और छह ऑलओवर इंडिया से आवेदन करने वाले छात्रों की हैं। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में दो सीटें रिक्त हैं। सामान्य की कटऑफ रैंक 39071 और एससी की 182299 गई है। इससे बेहतर रैंक पाने वाले छात्रों को दाखिला मिलेगा। आईटी में पांच सीटें खाली हैं।

इसमें सामान्य की दो सीटों के लिए कटऑफ रैंक 50291, एससी की एक सीट के लिए कटऑफ रैंक 214139, ओबीसी की एक सीट के लिए कटऑफ रैंक 71653 और ईडब्ल्यूएस की एक सीट के लिए कटऑफ रैंक 57311 गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में सामान्य वर्ग की आठ सीटें खाली हैं। इसकी कटऑफ रैंक 58882 गई है। टीएफडब्ल्यू कोटे में एक सीट खाली है, इसकी कटऑफ रैंक 59925 गई है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में सामान्य की दो सीटें खाली हैं, इसका कटऑफ 75311 गया है। ओबीसी में रिक्त एक सीट के लिए कटऑफ 92184 गया है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में भी तीन सीटें खाली हैं। सामान्य की दो सीटों के लिए कटऑफ 87769 और ईडब्लूएस की एक सीट के लिए कटऑफ 108899 गया है।

सिविल इंजीनियरिंग में सामान्य की तीन सीटों के लिए कटऑफ 129822 गया है। ओबीसी में दो सीटें खाली हैं। इसमें 161058 कटऑफ गई है। केमिकल इंजीनियरिंग में सामान्य की दो सीटें हैं जिसमें कटऑफ 85864 गया है। ओबीसी की एक सीट खाली है और कटऑफ 654726 गई है।

बायोकेमिकल इंजीनियरिंग में सामान्य की एक सीट खाली है जिसका कटऑफ 613581 गया है। ओबीसी में एक सीट खाली है जिसका कटऑफ 654726 गया है। फूड टेक्नोलॉजी में दो सीटें हैं। सामान्य की एक सीट के लिए कटऑफ 340383 और ओबीसी की एक सीट के लिए 388844 गया है। ऑयल टेक्नोलॉजी एससी में एक सीट खाली है। इसका कटऑफ 708820 गया है।

डीन एकेडमिक्स प्रो. ललित कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान पहले भी एक स्पॉट काउंसलिंग करा चुका है। अब दोबारा काउंसलिंग करने के लिए विवि को कटऑफ रैंक जारी करनी अनिवार्य होती है। कटऑफ से कम रैंक वाले छात्रों को ही दाखिला मिल सकता है। वहीं, ऑल इंडिया आवेदन के लिए छह सीटें खाली हैं। इलेक्ट्रिकल में एक, बायोकेमिकल इंजीनियरिंग में तीन, फूड और ऑयल में एक एक सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें