फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: तीन बच्चों के पिता ने कक्षा आठ की छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर परिजनों को हुई जानकारी

Tue, 16 Apr 2024 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज में हैवानियत की हदें पार करने का मामला सामने आया है। तीन बच्चों के पिता ने कक्षा आठ की छात्रा से खेत में दुष्कर्म किया। छात्रा के गर्भवती होने पर मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम में तीन बच्चों के बाप ने कक्षा आठ की छात्रा से छह माह पहले खेत में दुष्कर्म किया। छात्रा के गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी हुई, जिसके बाद मां थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करते हुए छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपी का सहयोग करने में छात्रा की चचेरी बहन पर भी रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


उधर, पुत्री के साथ घटना की जानकारी जब पिता को मिली तो उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि 15 वर्षीय पुत्री गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। छह माह पहले गांव का प्रदीप बहलाकर पुत्री को खेत ले गया, जिसमें भतीजी आकांक्षा ने आरोपी का सहयोग किया। खेत में आरोपी ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

पुत्री के गर्भवती होने पर पूरे मामले की जानकारी हुई। वह जब उलाहना देने गई तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी प्रदीप की छह साल पहले शादी हुई थी और उसके तीन बच्चे भी हैं। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करने को भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें