Kannauj News: इंदरगढ़ क्षेत्र के लाख गांव के पास बुधवार शाम को लकड़ियां बीनने घर से वृद्धा का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिला है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
कन्नौज जिले में इंदरगढ थाना क्षेत्र के लाख गांव के पास एक खेत में वृद्धा का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतका की पहचान राधा (53) पत्नी रामवीर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि महिला बुधवार शाम को लकड़ियां बीनने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद उसका शव इंद्रपाल के खेत में पड़ा मिला। शव खून से लथपथ होने के कारण हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।