कानपुर। रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक कोहरे के कारण कई ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इससे कानपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को परेशानी होगी। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने यह जानकारी दी।
कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस आठ दिसंबर से दो मार्च तक हर मंगलवार निरस्त रहेगी। वापसी में काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस सात दिसंबर से एक मार्च तक हर सोमवार नहीं चलेगी। छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस दिसंबर, जनवरी और फरवरी में कई तिथियों पर निरस्त रहेगी। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस और सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस भी रद रहेंगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक झांसी से ग्वालियर के बीच आंशिक रूप से निरस्त होगी। गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल, भागलपुर-आनंद विहार जैसी कई ट्रेनों के फेरों में भी कटौती की गई है। (संवाद)