फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Crime: रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले दो भाइयों के शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 May 2024 01:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: रेलवे ट्रैक पर दो भाइयों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले दो भाइयों के शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में सदर कोतवाली के जसोदा कस्बा के ईंट भट्ठा के सामने रेलवे ट्रैक पर दो बुजुर्गों के शव मिले। ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बुजुर्गों के पास मिले बैग में मिली डायरी में जिसमें लिखे मोबाइल नंबरों से शिनाख्त कराकर गांव के लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने बताया कि एक शव सियाराम वाल्मीकि (75) और दूसरा शव उनके छोटे भाई श्रीकृष्ण वाल्मीकि (70) का है। दोनों ही भाई अविवाहित थे और घर परिवार न होने के कारण इधर-उधर घूमते रहते थे। मोहल्ले के लोगों की शिनाख्त पर पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें