फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, चाचा-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी/छिबरामऊ। अरुहो-सकतपुर मार्ग स्थित कंसुआ पुल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार के पूरी तरह से पानी में डूबने के कारण कार में कैद चाचा-भतीजे की दम घुटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को पानी से बाहर निकलवाया। हादसे की जानकारी से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



छिबरामऊ देहात के दीपकपुर गांव निवासी राहुल शाक्य (30) पुत्र लंकुश लाल फोटोग्राफर था। शनिवार को अपनी बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए फूलराजपुर जाने के लिए कार से निकले थे। साथ में पारिवारिक भतीजा अवनीश शाक्य (26) पुत्र भोजपाल भी था। शादी में पहुंचने से पहले राहुल अरुहो में रहने वाली अपनी बहन संगीता से मिलने भी गया। वहां से रात लगभग 11 बजे फूलराजपुर के लिए दोनों निकले।
कंसुआ नहर पुल के समीप सकतपुर मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। सुबह पांच बजे ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो सड़क पर किसी कार के पहियों के काफी दूर तक घिसटते हुए नहर में गिरने के निशान दिखाई दिए। गांव के युवकों ने नहर में घुस कर देखा तो पानी के अंदर एक कार थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर सौरिख व इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेसीबी और गोताखोर की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकलवाया। कार के अंदर दो युवकों के शव देख सभी के होश उड़ गए। शव की तलाशी में मिले कागजातों से उनकी शिनाख्त कराते हुए पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इनसेट
कार के शीशे तोड़कर निकाले शव

नहर से कार बाहर निकलने के बाद पुलिस ने खिड़कियां खोलने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी खिड़कियां नहीं खुलीं। तब गांव के युवकों ने कार के सामने का शीशा तोड़कर अंदर फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला।

पत्नी व बच्चों का हाल बेहाल
मृतक राहुल शाक्य तीन बहनों में अकेला भाई व सबसे छोटा था। उसकी शादी करीब 10 साल पहले अर्चना से हुई थी। उसके तीन बच्चे आर्यन (6), कनक (3) व विराट (छह माह) हैं। वहीं अवनीश के दो भाई व दो बहनें हैं। परिजनों को करुण क्रंदन देख मौजूद ग्रामीण महिलाएं व पुरुष अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। मृतक राहुल फोटोग्राफर था जबकि अवनीश मजदूरी करता था।


इनसेट

दोनों तरफ रेलिंग बनवाने की मांग

हादसे की सूचना पर तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत समेत कई समाजसेवी मौके पर पहुंच गए। रोते बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी। स्थानीय लोगों ने विधायक से नहर पुल के दोनों तरफ रेलिंग व ब्रेकर बनवाने की मांग की। विधायक ने आश्वस्त किया कि आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रस्ताव तैयार कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।


इनसेट

न होते घिसटने के निशान तो रहस्य बन जाती कार

नहर में गिरने के बाद कार पूरी तरह से पानी में डूब चुकी थी। शायद कार के नहर में गिरने का किसी को पता भी नहीं चल पाता और लापता कार एक रहस्य बन जाती। वहीं, सड़क पर कार के पहियों के करीब 50 मीटर तक घिसटने के निशान देखकर ही लोगों को किसी वाहन के पानी में जाने की आशंका हुई। इसके बाद कार के नहर में डूबने का पता चल सका।



इनसेट.....

शव आते ही मचा कोहराम

हादसे में राहुल व अवनीश की मौत की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उसके बाद के लोगों की उनके आवास पर गांव के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पीएम की कार्रवाई से पहले परिजन शव के साथ जैसे ही घर पर पहुंचे, कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें