Kannauj News: छात्र से कुकर्म का मामला सामने आया है। सहपाठियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डेढ़ महीने पहले स्कूल की छुट्टी के बाद सहपाठियों ने हाईस्कूल के छात्र को बाग में ले जाकर जबरदस्ती उससे कुकर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे वसूली करते रहे। रुपये न देने पर वीडियो वायरल कर दिया। पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। नगर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले हाईस्कूल के छात्र के साथ कक्षा में पढ़ने वाले चार दोस्तों ने 25 जुलाई को छुट्टी के बाद घर जाते समय अमरूद के बाग में जबरदस्ती पकड़ कर एक-एक कर कुकर्म किया।
विज्ञापन
वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित छात्र से करीब डेढ़ माह तक रुपये वसूलते रहे। आरोप है कि तीन दिन पहले सहपाठियों ने 50,000 रुपये की मांग की। असमर्थता जताने पर आरोपियों ने वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करके वायरल कर दिया। अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित छात्र ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। इस संबंध में थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।