छिबरामऊ। बाजार करने निकले सभासद से समुदाय विशेष के लोगों ने रंगदारी की मांग की। मना करने पर बेरहमी से पिट दिया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।
नगर पालिका परिषद के वार्ड पंत नगर से भाजपा सभासद प्रदीप सिंह चौहान शनिवार की देर शाम बाजार करने गए थे। उनका आरोप है कि पीपल वाली गली के पास पान वाले की दुकान पर मोहल्ले के जीशान, मोहसिन, आमिर व आलम ने उन्हें रोक लिया। रंगदारी के रूप में 5000 रुपये की मांग की। मना करने पर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद हिमांशू चौहान समेत अन्य अन्य लोगों की भीड़ ने उन्हें बचाया। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सभासद को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।